logo

रांची में बोले सीएम हेमन्त सोरेन- 'तकनीक के इस दौर में अंगदान से बचाई जा सकती हैं कई जिंदगियां'

WhatsApp_Image_2026-06-16_at_5_44_12_PM.jpeg

रांची
आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बारियातू रोड स्थित एक होटल में मोहन फाउंडेशन द्वारा आयोजित Best Practices in Organ & Tissue Donation कार्यशाला में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंगदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए व्यापक सामाजिक जागरूकता और सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से मिलकर इस दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।अंगदान मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक
मुख्यमंत्री हेमन्त ने अपने संबोधन में कहा कि अंगदान किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां ला सकता है। उन्होंने इसे मानवता, संवेदनशीलता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सबसे बड़ा प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि अस्पतालों में किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उनके परिवारवालों से अंगदान के विषय पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत की जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक जिंदगियों को बचाया जा सके।जागरूकता और कानूनी पहलुओं की समझ जरूरी
मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया कि समाज में अंगदान के प्रति झिझक को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इसके साथ ही, इसके कानूनी पहलुओं की सही जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। राज्य सरकार भी इस दिशा में निरंतर प्रयास और पहल कर रही है। उन्होंने मोहन फाउंडेशन की इस कार्यशाला की सराहना करते हुए इसे एक बेहतरीन और सकारात्मक पहल बताया।चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक का बढ़ता प्रभाव और सरकार की प्रतिबद्धता
वर्तमान चिकित्सा प्रणाली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युग तकनीक आधारित है। चिकित्सा जगत में बड़े पैमाने पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है, जिसके तहत रोबोटिक ऑपरेशन से लेकर लिवर और किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। झारखंड सरकार भी राज्य के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और एक 'स्वस्थ झारखंड' के निर्माण की दिशा में लगातार सकारात्मक और ठोस कदम उठा रही है।कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव   अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन की कंट्री हेड श्रीमती ललिता रघुराम, क्रिटिकल केयर मणिपाल के अध्यक्ष डॉ० विजय कुमार मिश्रा, और कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ० बी० कश्यप सहित चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।