logo

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, संस्कृति बचाने का लिया संकल्प

WhatsApp_Image_2026-06-09_at_2_56_59_PM.jpeg

रांची
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाधि स्थल के भूमि दानकर्ता परिवार के सदस्य और कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल सहित प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजीव रंजन प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद किया। नेताओं ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा और भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेते हुए कहा कि झारखंड की संस्कृति और परंपरा को बचाना ही 'धरती आबा' के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण में हर संभव सहयोग देने की बात भी दोहराई गई।सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखेंगे 
रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल के भूमि दानकर्ता परिवार के सदस्य, आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने में हमलोग योगदान देंगे। उन्होंने समाधि स्थल के विस्तारीकरण में हर संभव सहयोग की बात कही। इसके अलावा वे समय-समय पर समाधि स्थल के रख-रखाव, साफ-सफाई और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण (जैसे डिस्टिलरी तालाब) को लेकर सक्रिय रूप से आवाज़ उठाते रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि या जयंती जैसे विशेष अवसरों पर वे नियमित रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।कार्यक्रम में मौजूद लोग 
धरती आबा बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे। इस ऐतिहासिक योगदान के लिए उन्होंने अपने पूर्वजों को भी नमन किया, जिन्होंने समाधि स्थल के निर्माण हेतु भूमि दान की थी। इस अवसर पर मंजूर अंसारी, अनिल सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, गौरव विशाल, आसिफ ज़ियाउल, मेहुल दूबे, अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। 


 

Tags - BirsaMunda RanchiNews JharkhandNews TribalHero TributeEvent