logo

चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर हादसा, विसर्जन जुलूस देखने जा रहे 15 वर्षीय किशोर की मौत

चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर हादसा, विसर्जन जुलूस देखने जा रहे 15 वर्षीय किशोर की मौत

पश्चिमी सिंहभूम:  
West Singhbhum: दुर्गा पूजा का विसर्जन जुलूस (Durga Puja Visarjan Procession) देखने जा रहे 15 वर्षीय किशोर गोनो जोंको की सड़क हादसे (Road Accident) में मौत हो गयी। घटना बुधवार देर शाम सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग (Sonua-Chakradharpur Main Road) पर शांति नगर के समीप हुई। यहां तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गोनो की जान चली गयी, जबकि उसके दो साथी और बाइक सवार युवक घायल हो गये। बाइक सवार की हालत गंभीर (Critical Condition) बतायी जा रही है। घटना की खबर मिलते ही पश्चिमी सिंहभूम के मुरहातु गांव (Murhatu Village) में शोक की लहर (Wave of Mourning) दौड़ गयी।

विसर्जन जुलूस देखने जा रहे थे तीनों किशोर
मिली जानकारी के अनुसार, गोनो जोंको पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत मुरहातु गांव निवासी बागुन जोंको का बेटा था। बुधवार देर शाम वह अपने दो साथियों के साथ पैदल चक्रधरपुर की ओर दुर्गा पूजा का विसर्जन जुलूस देखने जा रहा था। इसी दौरान शांति नगर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान गोनो जोंको ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल अन्य लोगों का भी उपचार किया गया।

चेन्नई में मजदूरी करते हैं मृतक के पिता
गोनो जोंको की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके पिता बागुन जोंको परिवार की आजीविका चलाने के लिए चेन्नई में मजदूरी करते हैं। कम उम्र में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मुरहातु गांव में मातम पसरा हुआ है। किशोर की असमय मौत से गांव के लोग भी शोक में डूबे हैं।

Tags - West Singhbhum AccidentChakradharpur NewsJharkhand Road MishapDurga Puja VisarjanSonua News