द फॉलोअप डेस्क
आईपीएल 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद एक भावुक लम्हा पूरे देश ने देखा—विराट कोहली की आंखें नम थीं और पवेलियन में अनुष्का शर्मा की मुस्कान खिली हुई थी। इसी दृश्य को झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर बारीकी से बयां किया।
मैदान में विराट कोहली जी की आंखें नम थी उधर अनुष्का शर्मा जी पवेलियन में विराट की ख़ुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थी। विराट रूमाल से अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहे थे इधर अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थी।
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 3, 2025
इस दृश्य को हर वो स्त्री महसूस कर सकती है जिन्होंने अपने पति को संघर्ष… pic.twitter.com/GqvHF95ChO
कल्पना सोरेन ने लिखा, "मैदान में विराट कोहली जी की आंखें नम थीं, उधर पवेलियन में अनुष्का शर्मा जी उनकी खुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थीं। विराट रूमाल से अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहे थे और इधर अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थीं।"
उन्होंने कहा कि यह दृश्य हर उस स्त्री को छू जाएगा जिसने अपने पति को संघर्ष करते, लड़ते और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते देखा है। कल्पना सोरेन ने आगे लिखा, "पिछले एक साल में मैंने इस दर्द और ऐसी खुशी को बहुत करीब से महसूस किया है।"
विराट कोहली और उनकी टीम के 18 साल के संघर्ष को याद करते हुए कल्पना ने कहा कि उन्हें न जाने क्या-क्या सुनना पड़ा, लेकिन जिस समर्पण के साथ वे डटे रहे, उसी का परिणाम है यह जीत।
उन्होंने RCB की टीम को जीत की बधाई दी और साथ ही पंजाब की टीम की तारीफ भी की, जिन्होंने शानदार क्रिकेट खेला।