गिरिडीह:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की गांडेय विधायक कलपना मुरमू सोरेन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोनू भैया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
झामुमो के मजबूत स्तंभ एवं राज्य सरकार में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू भैया के द्वादशकर्म में शामिल होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) September 17, 2026
सोनू भैया का असमय निधन हम सभी के लिए एक गहरी व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति है। उनका स्नेह, अपनापन और साथ… pic.twitter.com/nFAkCY41EQ
तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
कलपना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर सुदिव्य कुमार सोनू को याद किया। उन्होंने लिखा कि झामुमो के मजबूत स्तंभ और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू भैया के द्वादशकर्म में शामिल होना उनके लिए भावुक क्षण था।
.jpeg)
असमय निधन को बताया अपूरणीय क्षति
अपने संदेश में कलपना सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन को गहरी व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सोनू भैया का स्नेह, अपनापन और साथ हमेशा स्मृतियों में जीवंत रहेगा। सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से विधायक रहे थे और हेमंत सोरेन सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेल एवं युवा मामले जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। 6 सितंबर 2026 को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया था।
.jpeg)
शोकाकुल परिवार के लिए की प्रार्थना
कलपना सोरेन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और भाभीजी सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ किया।