logo

BSc गणित के छात्र ही मैथ विषय के लिए JTET परीक्षा में होंगे शामिल 

जेटेट.jpg

 द फॉलोअप डेस्क

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के सवाल पर प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन में स्पष्ट किया कि गणित विषय से BA करने वाले छात्र मैथ विषय के लिए JTET परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। नियमावली में किया गया संशोधन सही है। उन्होंने कहा कि केवल BSc गणित की परीक्षा पास करने वाले छात्र ही गणित विषय के लिए JTET परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। मंत्री का कहना था कि कला संकाय से गणित पढ़ने वाले छात्रों में उतनी विषयगत योग्यता नहीं होती, इसलिए नियमावली में प्रावधान किया गया है कि केवल BSc गणित से उत्तीर्ण छात्र ही JTET में गणित विषय के लिए पात्र होंगे।

Tags - JTET exam eligibility BSc mathematics students JTET JTET math subject rule Jharkhand Teacher Eligibility Test news BA mathematics not eligible JTET Sudivya Kumar Sonu statement Barkatha MLA Amit Kumar Yadav Jharkhand education policy update JTET r