logo

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों के बारे में क्या-क्या पता चला

SALMAN_KHAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क:


अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले शूटरों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बाहर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने 3 बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। आरोपियों ने सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इन्हें गुजरात से देर रात को गिरफ्तार किया है। दोनों बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी लखमी गौतम ने बताया कि अभी तक हम लोगों ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हम अभी इस ममले मे हर तरह से जांच कर रहे है। धीरे–धीरे सारे आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि शूटर्स कुछ दिनों से मुंबई में ही रह रहे थे। करीब 1 माह से वे लोग सलमान खान के घर की रेकी कर रहे थे। रविवार को मौका देख कर उन्होंने फायरिंग कर दी। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों शूटरों ने पनवेल में एक फ्लैट के लिए 3500 रुपये किराया और 10,000 रुपये डिपॉजिट किया था। उन्हें आर्थिक मदद मिल रही थी। ये दोनों शूटर सड़क के रास्ते मुंबई से गुजरात गए थे। लख्मी गौतम ने आगे बताया कि सलमान खान के घर के साथ-साथ फार्महाउस पर भी रेकी की गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों को बहुत जल्द पकड़ा जाएगा और उनके खिला कड़ी करावई होगी।

Tags - ENTERTAINMENT BEATNEWSSALMAN KHANSHOOT