logo

विदेश में जन्म लेगा विरुष्का का दूसरा बच्चा, इस उद्योगपति के ट्वीट से शुरू हुई अटकलें

virat_anushka.jpg

द फॉलोअप डेस्क
किक्रेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि विराट-अनुष्का के घर जल्द ही नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला है। अनुष्का-विराट दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि इसपर स्टार कपल की ओर से अबतक कोई ऑफिशियल अनांउसमेंट नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें लगातार चल रही है। अब खबर सामने आई है कि अनुष्का अपने दूसरे बच्चे को विदेश में जन्म देगी। बिजनेसमैन हर्ष गोयनका के एक ट्वीट से यह अटकलें शुरू हुई है।


बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने किया ट्वीट 
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'अगले कुछ दिनों में एक नया बच्चा जन्म लेने वाला है! आशा है कि बच्चा सबसे महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या यह मां का अनुसरण करेगा और फिल्म स्टार बनेगा। ट्वीट के साथ उन्होंने #MadeInIndia #ToBeBornInLondon का हैशटैग लगाया है। इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। लोग लगातार अटकलें लगा रहे हैं। 


2021 में हुआ था पहले बच्चे का जन्म
गौरतलब है कि विराट कोहली ने साल 2020 में अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद अनुष्का ने साल 2023 के जनवरी में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम वामिका कोहली है। वामिका के साथ अक्सर कपल क्वालिटी बिताते नजर आते हैं। वहीं, अभी तक अनुष्का और विराट ने बेटी का फेस मीडिया में रिवील नहीं किया है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\