logo

Nana Patekar Death : सुशांत केस में नाम आने के डर से नाना पाटेकर ने रचा मौत का ड्रामा? तनुश्री दत्ता ने लगाए आरोप

सुशांत केस में नाम आने के डर से नाना पाटेकर ने रचा मौत का ड्रामा? तनुश्री दत्ता ने लगाए आरोप

द फॉलोअप डेस्क:

Nana Patekar Death: बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के 8 अक्टूबर 2026 को निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में शोक की लहर है। इसी बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) के बयानों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री की प्रतिक्रिया ने पुराने विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और दिशा सालियान (Disha Salian) के मामलों को नाना पाटेकर की मौत से जोड़ने वाले दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस को लेकर क्या दावा किया गया?

तनुश्री दत्ता ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान से जुड़े मामलों में कथित नए खुलासों और सबूतों का जिक्र किया। उन्होंने IBC24 से बातचीत में कहा,

“सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं, बहुत से बड़े-बड़े नाम नप रहे हैं और लोगों को जेल होने वाली है क्योंकि पक्के सबूत आ चुके हैं।” 

सुशांत की मौत के बाद पटना पहुंचने की टाइमिंग पर उठाए सवाल

इस बातचीत में तनुश्री ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नाना पाटेकर के पटना पहुंचने की टाइमिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने कथित तौर पर कहा,

“सुशांत की मौत के बाद नाना पाटेकर उनके घरवालों से मिलने पटना पहुंचे थे। सबने देखा कि वो ठीक सुबह 10 बजे वहां पहुंच भी गए थे। अब थोड़ा दिमाग आप खुद लगाइए, नाना रहते हैं गोवा में। गोवा से एयरपोर्ट जाने में ही 1 घंटा लग जाता है, फिर पटना की फ्लाइट में कम से कम दो-ढाई घंटे लगते हैं, फिर वहां एयरपोर्ट से घर तक का रास्ता... तो क्या नाना सुबह 10 बजे पटना पहुंचने के लिए रात के 3 बजे ही घर से निकल पड़े थे?”

कमरे का दरवाजा खुलने और परिवार को जानकारी मिलने पर भी सवाल

तनुश्री ने आगे कहा,

“अरे भाई, सुशांत के कमरे का दरवाजा सुबह 9:30 बजे खुला था और उनके घरवालों को ही 10 बजे पता चला। जब दुनिया में किसी को कानों-कान खबर तक नहीं थी, तो नाना पाटेकर ठीक 10 बजे पटना में उनके घर पर कैसे हाजिर हो गए? क्या उनको रात के 3 बजे ही सपना आ गया था कि ऐसा कुछ होने वाला है? इसका तो सीधा-सीधा यही मतलब हुआ ना कि उनको सब कुछ पहले से ही पता था।”

यहां ध्यान देना जरूरी है कि किसी व्यक्ति के पहुंचने के समय को लेकर सवाल उठाना अपने आप में किसी अपराध या घटना की पूर्व जानकारी का प्रमाण नहीं है। इस दावे की पुष्टि के लिए यात्रा के रिकॉर्ड और उस समय की विश्वसनीय रिपोर्टिंग की जरूरत होगी।

नाना पाटेकर की मौत को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई?

तनुश्री ने आगे नानापटेकर पर आरोप लागाते हुए कहा, 

“सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अगर नाना पाटेकर का कोई झोल है, तो उसको पहले भागना पड़ेगा... अपनी ही मौत का ड्रामा करके भागना पड़ेगा।”

हालांकि, इस कथन के आधार पर नाना पाटेकर की मौत को नाटक या किसी मामले से बचने की कोशिश बताना तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं होगा। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में निधन हुआ था। शुरुआती रिपोर्टों में कार्डियक अरेस्ट की जानकारी दी गई, जबकि बाद की रिपोर्टों में पोस्टमॉर्टम से जुड़ी जानकारी सामने आई। 

Tags - Bollywood News Latest Bollywood News Tanushree Dutta Statement Nana Patekar Death News Sushant Singh Rajput Case