logo

मनोरंजन : सलमान की ईद पार्टी में फिल्मी सितारों ने लगाए चार चांद

saluuuuu.jpg

डेस्क: 

3 मई को पूरे देश में ईद का त्योहार लोगों ने बड़े धूमधाम से मनाया। जब बात ईद की हो तो सलमान खान और उनकी पार्टी का नाम तो खुद ही आ जाता है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने ईद पार्टी ऑर्गेनाइज की जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। हालांकि, सलमान खान ने ये पार्टी अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर दी जहां बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा भी होस्ट थे। 

 

सलमान की पार्टी में पहुंचे ये सितारे
पार्टी का कई वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईद की इस पार्टी में तब्बू खास मेहमान बन कर आईं। कंगना रनोत, करण जौहर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, मीका सिंह, करिश्मा कपूर, एकता कपूर, सुष्मिता सेन, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, शहनाज गिल, सुष्मिता सेन, तबू, हिमेश रेशमिया, जैकलीन फर्नांडिस, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, तुषार कपूर, वरुण शर्मा, मनीष मल्होत्रा, अंगद बेदी पहुंचे।

 

सैफ भी अपने बच्चों के साथ पार्टी में पहुंचे
इनके अलावा नेहा धूपिया, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी, संजय कपूर उनकी बेटी शनाया, पुलकीत सम्राट उनकी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा समेत कई कलाकारो ने मौके पर चार चांद लगाए। इस खास मौके पर सलमान के भाई सोहेल खान भी दिखे। उनके साथ उनकी बड़ी बहन अलविरा खान भी नज़र आई। अलविरा अपने पति अतुल अग्निहोत्री और बच्चों के साथ आई थीं।