logo

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में सुबह 10 बजे तक कमाए 4.96 करोड़ रुपये

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में सुबह 10 बजे तक कमाए 4.96 करोड़ रुपये

द फॉलोअप डेस्क:
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ के रॉकिंग स्टार यश (Yash) की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद टिकटों की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म के अब तक 86,187 टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) से 4.96 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं, ब्लॉक सीटों को छोड़ दें, तो यह आंकड़ा 3.13 करोड़ रुपये है।

हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग सबसे आगे

भाषा के आधार पर देखें, तो फिल्म के हिंदी वर्जन को सबसे ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। हिंदी में फिल्म की एडवांस बुकिंग से 4.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं, कन्नड़ वर्जन से 25.15 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन से 47,400 रुपये की कमाई दर्ज की गई है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है, जिससे मेकर्स को देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है।

एनसीआर में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री

शहरों के हिसाब से एडवांस बुकिंग में एनसीआर सबसे आगे है। यहां फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। मुंबई 1.02 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद पुणे में 27.94 लाख रुपये, कोलकाता में 22.19 लाख रुपये और बेंगलुरु में 19.34 लाख रुपये की बुकिंग दर्ज की गई है। फॉर्मेट के हिसाब से हिंदी 3डी में फिल्म की सबसे ज्यादा 3.32 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। हिंदी आईमैक्स 3डी फॉर्मेट में 1.12 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है। वहीं, हिंदी 4डीएक्स 3डी में 15.75 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। शुरुआती आंकड़ों से फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।
 

Tags - Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Ramayana Sai Pallavi Ramayana Movie Ramayana Box Office Collection