logo

Bollywood : एक्सीडेंट के 1 हफ्ते बाद तक नहीं देखा अपना चेहरा, इन 2 चीजों की दुआ मांग रही थी- मलाइका

Malaika_Arora.jpg

डेस्क: 

छैंया-छैंया फेम मलाइका अरोड़ा का 2 अप्रैल को कार एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में मलाइका को काफी गंभीर चोटें भी आई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उस हादसे से जुड़ी कुछ बातें बताई। उन्होंने बताया कि कैसे वो बेहोशी की हालत में भी अपने बेटे अरहान और अपनी मां के बारे में पूछ रही थीं। उन्होंने हादसे के दिन वाली कहानी बताते-बताते कहा कि कैसे वो रात उनके जीवन की सबसे खतरनाक रात बन गई। मलाइका ने अपने और अपने बॉयफ्रेड अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में भी बात की।

एक हफ्ते बाद देखा था मलाइका ने अपना चेहरा
मलाइका ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने अपने चेहरे को 1 हफ्ते तक नहीं देखा था। उन्होंने कहा , "मुझे याद है कि मेरे चारों तरफ खून ही खून था। मेरी फैमिली, अर्जुन और सभी लोग वहां जल्दी-जल्दी पहुंचे और सभी लोग घबरा गए थे। एक्सीडेंट के 1 हफ्ते बाद मैंने अपना चेहरा देखा और माथे पर चोट का निशान था। यह निशान मुझे हमेशा याद दिलाएगा कि उस दिन क्या हुआ था, लेकिन इससे मैं रूकूंगी नहीं।"

घायल होने के बाद किसे ढूंढ़ रही थीं मलाइका
मलाइका ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया "लोगों ने मुझे बताया कि मैं बेहोशी की हालत में लगातार अपनी मां और बेटे के बारे में पूछ रही थीं। उस समय मैं सिर्फ दो प्रार्थनाएं कर रही थी, एक तो मैं मरना नहीं चाहती थी, दूसरा मैं अपनी आंखे नहीं खोना चाहती थी। वो हादसा बेहद डरावना था। 15 दिन के उस ट्रॉमा में मुझे कार में बैठने में डर लगता था। कार के शीशे के छोटे-छोटे टुकड़े मेरी आंखों में घुस गए थे और मुझे कुछ भी ठीक से दिख नहीं रहा था।"


आपको बता दें के 2 अप्रैल को जब मलाइका पुणे से वापस लौट रही थी तो उनका मुंबई पुणे हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। गुड़ी पड़वा के मौके पर सड़क पर ज्यादा ट्रेफिक होने से हादसे ने अंजाम लिया था।

अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते पर बोलीं मलाइका
मलाइका ने अपने और अपने बॉयफ्रेड अर्जुन के रिलेशनशिप के बारे में कहां की "हर रिलेशनशिप में लोग उसे अगले लेवल तक ले जाने का प्लान करते है। अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में मैं काफी खुश और पॉजिटिव हूं। हमें एक दूसरे से प्यार है और हम हर दिन रोमांस करते हैं। बाकी चीजें आगे समझ आ जाएंगी, लेकिन मुझे पता है कि वही मेरा सही पार्टनर है।" आपको बता दें के पिछले कई सालों से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। जिसका एलान उन्होंने 2019 में सोशल मीडिया के ज़रिये किया था।