logo

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की धनबाद सड़क हादसे में मौत, बहन अस्पताल में एडमिट

pt20.jpg

धनबाद
बॉलीवुड के चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। पंकज के बहनोई मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे। बहन सरिता कार में सवार थी। आनन-आनन में दोनों को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो चुकी है।


बहन अस्पताल में भर्ती 
वहीं, उनकी बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला और निरसा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची निरसा पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से उचित इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस की टीम डिवाइडर में फंसी गाड़ी को निकालने के प्रयास में जूट गयी।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Pankaj Tripathideathbrother in lawdhanbad