logo

बिहार के संजय मिश्रा समेत 4 फिल्मी नामों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, 22 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बिहार के संजय मिश्रा समेत 4 फिल्मी नामों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, 22 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार की मिट्टी से निकले चार फिल्मी नाम अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने जा रहे हैं। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार से जुड़े चार फिल्मी नामों को सम्मानित किया जाएगा।अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव के नाम इस सूची में शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर यानी केवडिया में आयोजित समारोह में साल 2024 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देंगी करेंगी।

परदे के पीछे रह कर भी चलते है सिनेमा में अपनी कलम 

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता संजय मिश्रा की। बिहार में जन्मे संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा। इस श्रेणी में उन्हें 'रजत कमल' से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, गोपालगंज से जुड़े कमलेश कुमार मिश्रा और मीनती मिश्रा की फिल्म ‘काकोरी’ को भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। फिल्म को ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म की केटेगरी में पुरस्कार मिला है। कमलेश कुमार मिश्रा फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि मीनती मिश्रा इसकी निर्माता हैं। अब बात उस नाम की, जो पर्दे के पीछे रहकर सिनेमा पर अपनी कलम चलाता है। ये हैं मुजफ्फरपुर के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव। इनको सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा। ये पुरस्कार सिनेमा पर लेखन की श्रेणी में दिया जाता है और पुरस्कार सूची में उन्हें हिंदी भाषा के सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक के रूप में चुना गया है।

ये बने फिल्म पुरस्कार समारोह के विजेता:   

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। तब से हर साल फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इनमें फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन समेत कई श्रेणियां शामिल हैं।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के और भी विजेता हैं, इनके नाम हैं- 

‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।
‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार दिया गया है। 
‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। 
‘आर्टिकल 370’ के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलेगा।
‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा।

यानी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में एक तरफ भारतीय सिनेमा के बड़े नाम सम्मानित होंगे, तो दूसरी तरफ बिहार से जुड़े चार नाम भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपलब्धि दर्ज कराएंगे।
 

यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 21 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

Tags - National Film Awards 2026 72nd National Film Awards Bihar National Film Awards Sanjay Mishra Sanjay Mishra Bhakshak