द फॉलोअप इंटरटेनमेंट डेस्क:
अभिनेता सोनू सूद नेपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल अकेला नहीं है। मैं यहां के लोगों के साथ खड़ा हूं। सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली है और लिखा है कि मैं आज त्रिशूली नदी के किनारे खड़ा हूं, जहां बाढ़ ने ऐसा नुकसान पहुंचाया है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। सोनू सूद ने लिखा कि टूटे हुए घर, बिखरे हुए परिवार और हमेशा के लिए बदल गई जिंदगी। उन्होंने लिखा कि नेपाल अकेला नहीं है। मैं यहां के लोगों के साथ खड़ा हूं। अभिनेता ने कहा कि मैं लोगों में उम्मीद जगाने, घरों को फिर से बनाने और परिवारों को नई शुरुआत करने में मदद करने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।
Standing here today at the Trishuli River, where the floods have left behind unimaginable loss..broken homes, broken families, and lives changed forever. Nepal is not alone. I stand with its people, and I will do everything I can to bring hope, rebuild homes, and help families… pic.twitter.com/oJi344srKZ
— sonu sood (@SonuSood) September 2, 2026
26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़
गौरतलब है कि 26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल की त्रिशूली, नारायणी और भेटो कोशी नदी में फ्लैश फ्लड आय़ा। पहाड़ियों से 188 किमी की स्पीड से नीचे आया सैलाब कई गांव और कस्बों का तबाह कर गया। नेपाल की बाढ़ में अब तक 1008 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। 4000 से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय सेना भी नेपाल की सेना के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रही है। नदी के रास्ते में बन रहे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में अभी भी सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

अक्सर लोगों की मदद करते हैं अभिनेता
गौरतलब है कि अभिनेता सोनू सूद की पहचान एक समाजसेवी अभिनेता के रूप में की जाती है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी प्रवासी मजदूरों को बसों और ट्रेनों के जरिये घर पहुंचाने में सहायता की। शहरों में फंसे लोगों तक भोजन पहुंचाया और इलाज की व्यवस्था की। सोनू सूद अक्सर फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह कई लोगों के हीरो हैं।