logo

नहीं रहे शोले के वीरू, बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन

dharmendra__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज यानि 24 नवंबर को 89 की उम्र में निधन हो गया है। वे बीते कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और कुछ दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। 
धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में "दिल भी तेरा हम भी तेरे" फिल्म से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई बड़ी फ़िल्में दी। शोले, सीता और गीता, मेरा गांव मेरा देश, लोहा, धरम वीर जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया। 65 साल से अधिक लंबे करियर में धर्मेंद्र ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। शोले फिल्म में उनका वीरू के किरदार को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया। 
 

Tags - national news national khabar national update bollywood actor dharmendra bollywood khabar