logo

पिस्टल के दम पर युवती पर प्रेम संबंध का बना रहा था दबाव, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा; हथियार समेत गिरफ्तार

sdsfमे.jpg

सीवान/बिहार
सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव में एक युवक को अवैध पिस्टल औऱ कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि एक महिला के घर में घुसकर उसकी बेटी पर प्रेम संबंध का दबाव बना रहा था। लड़की द्वारा विरोध करने पर युवक ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है।

संबंध बनाने का दबाव बना रहा था
जानकारी के मुताबिक, पड़ोस के ही घर में घुसकर युवक जबरदस्ती युवती पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। खबर फैलते ही ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए भगवानपुर हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पनियाडीह गांव निवासी इरफान अली के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस
पूछताछ में लड़की ने बताया कि युवक जबरदस्ती उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के BNS की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Tags - youth pistol threat forced love relationship Siwan Bihar