गयाजी/बिहार
बिहार के गयाजी में आज सुबह-सुबह एक युवक को गोली मार कर हत्या कर कर दी गई। स्थानीय लोगों ने गांव के खेत में देखा युवक का शव। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र शेरपुर गांव का है। जांच में जुटी पुलिस।

खेत में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोग जब सुबह खेतों में काम करने गए तो वहां युवक का शव देख कर हैरान रह गए। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के बेटे शांतनु कुमार उर्फ बदुर के रुप में हुई है। खबर फैलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अपराधी की छानबीन कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान भी पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपराधी की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आएदिन अपराधियों का मन बढ़ता जा रहा है। हर रोज कहीं न कहीं से इस तरह की खबरें देखने-सुनने को मिलती रहती हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसे देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।