logo

बांका में 3 साल की मासूम की अपहरण, स्कूल के पास से मिला शव

bihar_ap.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित बांका जिला के जिलेबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन साल की बच्ची को अपहरण कर लिया गया। उसके बाद बच्ची की हत्या कर बच्ची का शव किसी स्कूल के पास फेंक दिया गया। बता दें कि शव को गांव के ही कुछ लोग स्कूल के पार देखे थे। शव मिलने से लोगों में आक्रोश का माहौल है। इस घटना की सूचना परिजनों नें पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस द्वारा पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर बाद जब उसे वहां नहीं देखा गया तब खोजबीन शुरू हुई। दिनभर काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। परिजनों ने बच्चा चोरी की आशंका जताई। बहरहाल, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags - Banka Kidnapping Case Three Year Old Girl Murder Bihar Jilebia Police Station Banka Child Body Found Near School Bihar Crime News Banka Suspected Child Abduction Case Public Protest After Child Murder Police Investigation Banka Three Suspects Deta