logo

गांधी मैंदान में नीतीश कुमार के बेटे निशांत के समर्थन में महिलाओं ने जताया विरोध, कहा- किसी और नेता पर भरोसा मुश्किल 

बिहार3FE.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की सियासत एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। नीतीश कुमार के पद छोड़ने की अटकलों के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग प्रदेश में तेज हो गई है। आज रविवार को इसी मांग को लेकर सुधार वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने पटना के गांधी मैदान में सत्याग्रह शुरू कर दिया है। महिलाओं ने बापू की प्रतिमा के नीचे बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया और अपनी मांग को सामने रखा। दरअसल वो चाहती हैं कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं, तो उनकी जगह निशांत कुमार को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाए। उनका मानना है कि किसी अन्य नेता पर भरोसा करना मुश्किल है। 


इस दौरान सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे से संगठन की महिलाएं आहत हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व में जनता का भरोसा बना रहेगा और महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने निशांत कुमार को सादगी और अनुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे अपने पिता की नीतियों और विकास मॉडल को आगे बढ़ा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सत्याग्रह में शामिल एक अन्य महिला ने कहा कि राज्य की अधिकांश महिलाएं नहीं चाहतीं कि नीतीश कुमार पद छोड़ें। महिलाओं का कहना है कि अनुसार, महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीतीश कुमार ने जो काम किया है, वह अन्य नेताओं से कहीं आगे है।

Tags - Gandhi Maidan protest Patna Nishant Kumar CM demand Nitish Kumar resignation speculation Bihar political protest women protest Bihar Sudhar Vahini आंदोलन Bihar leadership change Patna political news women support Nishant Kumar Bihar मुख्यमंत्री d