logo

नवरात्रि में 9 दिन तक छाती में रखा था कलश, 10वें दिन सीने में दर्द के बाद महिला की मौत

नवरात्रि में 9 दिन तक छाती में रखा था कलश, 10वें दिन सीने में दर्द के बाद महिला की मौत

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार के सुपौल जिले में नवरात्रि के 9 दिन सीने में कलश रखकर व्रत करने वाली महिला की 10वें दिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद निधन हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सचिता देवी के रूप में की गई है। सचिता देवी नवरात्रि में  त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूरे 9 दिन तक सीने में कलश रखकर लेटी थीं। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला की मौत डिहाईड्रेशन और हृदय संबंधी दिक्कतों की वजह से हुई। 

मंदिर से लौटकर बिगड़ी महिला की तबीयत
मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को नवरात्र का अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सचिता देवी मंदिर से घर लौटीं। रात में उनकी तबीयत बिगड़ी। दवाई दिए जाने पर हालत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन बुधवार सुबह दोबारा सीने में दर्द की शिकायत पर उनको त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों  ने प्राथमिक जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। 

डिहाइड्रेशन से हो गई महिला की मौत
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उमेश कुमार मंडल ने बताया कि बुधवार की सुबह महिला को अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। डॉक्टर का कहना है कि डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी दिक्कतों की वजह से महिला की मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही लगाया जा सकता है। 

Tags - Women Dies by FastingBihar NewsBihar Latest NewsCrime NewsNavratri