logo

पटना में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

Untitledfsdef.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी पटना में आज सुबह-सुबह कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा एक महिला को गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना पटना से नजदीक बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेऊरा गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि महिला सुबह-सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या का कारण, जमीन विवाद बताया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी मृतका के परिजनों पर जानलेवा हमला हुआ था। ग्रामीणों ने लोगों ने इस मामले में महिला के भसुर पर हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

Tags - Patna murder case woman shot dead Bihar Athmalgola crime news land dispute killing India Bihar crime report Patna rural crime morning shooting incident police investigation Bihar Meera Devi murder village crime India SDPO Ayush Srivastava Bihar