द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जमुई जिले में एक महिला सिपाही के लापता होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल जिले के चकाई थाना में तैनात एक महिला सिपाही अचानक लापता हो गई। महिला का नाम प्रियंका बताया जा रहा है। जो कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज गांव निवासी रुदल यादव की पुत्री है। महिला के पिता ने मामले को लेकर गुरुवार को जमुई समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए एक लिखित शिकायत दी है। .jpeg)
पिता रुदल यादव ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका कुमारी (सिपाही नंबर 406) बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर वर्तमान में चकाई थाना में तैनात थी। वहीं 6 अगस्त से प्रियंका का मोबाइल फोन बंद है। पिता ने आरोप लगाया है कि हो न हो चकाई थाना में डायल 112 की गाड़ी के चालक और सैप जवान निलेश मंडल ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। मिली जानकारी के अनुसार निलेश विवाहित और उनके 3 बच्चे भी है। परिजनों ने बताया कि निलेश और प्रियंका के बीच काफी समय से संपर्क था। .jpeg)
पिता ने निलेश मंडल का मोबाइल नंबर भी पुलिस का सौंपा है और पुलिस से मांग की है कि तत्काल जांच कर उसकी बेटी को सुरक्षित बरामद किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि यदि समय पर बेटी की बरामदगी नहीं हुई तो कुछ बुरा हो सकता है। .jpeg)
वहीं जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने मामले को लेकर कहा है कि मामले को निशाने पर लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं पुलिस के द्वारा निलेश मंडल की भी खोज शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस महकमें में हलचल मची हुई है, वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।