logo

महिला ने लगाए डॉक्टर पर दुष्कर्म और 50 लाख ठगी करने का आरोप, सौंपे पुलिस को दस्तावेज

shadi8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना की एक महिला ने डॉक्टर नदीम खान पर शादी का झांसा देने, यौन शोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। साथ ही 50 लाख रुपये ठगने का गंभीर आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, महिला का कहना है कि डॉक्टर ने पहले उसे विदेश बुलाया और उसके बाद संबंध बनाए। फिर डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि जब महिला गर्भवती होने की जानकारी डॉक्टर को दी तो डॉक्टर उसे गर्भपात कराने को लेकर दबाव बनाने लगा। वहीं, महिला द्वारा इसका विरोध किये जाने पर डॉक्टर उसे जान से मारने का धमकी देने लगा। इसके बाद महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बहरहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला ने बताया कि साल 2016 में उसके पिता के इलाज के दौरान डॉक्टर से मुलाकात हुई थी। वहीं अस्पताल में ही डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आगे महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी का भरोसा देकर डॉक्टर ने कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी की बात करती थी तो  डॉक्टर और उसकी मां टालमटोल करते रहे।

वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह गर्भवती हुई तो डॉक्टर ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसने आवेदन में लेन-देन और विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे। वर्ष 2021 में डॉक्टर ओमान चला गया और वहां भी कई बार बुलाकर संबंध बनाए। बाद में किसी और से जानकारी मिली कि वह किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता द्वारा दिए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी डॉक्टर से भी पूछताछ की जाएगी।

 

Tags - Patna Bihar Dr Nadeem Khan rape allegation marriage pretext case sexual exploitation complaint 50 lakh fraud allegation forced abortion claim death threat allegation FIR registered Patna police investigation ongoing medical relationship dispute