logo

बिहार में सर्दी का कहर बरकरार, मौसम विभाग की चेतावनी; 11 जिलों में जारी किया 'कोल्ड-डे' का अलर्ट 

65756.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में ठंड का कहर अभी भी बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने शनिवार को राज्य के 11 जिलों में 'कोल्ड-डे' का अलर्ट जारी किया है। जबकि 15 जिलों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह के वक्त तेज पछुआ हवा चलने की संभावना जताई गई है। जिससे राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने, तो अगले 2 दिन तक प्रदेश में ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। यहां का न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके साथ ही पटना में सुबह 6 से 10 बजे तक हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान रहा। इस दौरान हवा 9 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में छपरा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरता नजर आया। इसके अलावा बांका, नालंदा, जमुई और गया में तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जबकि गोपालगंज राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को प्रदेश में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

Tags - Bihar Weather Weather News Winter in Bihar Warning of Meteorological Department Cold Day Alert