द फॉलोअप डेस्क
बिहार में 10 सर्कुलर रोड स्थित राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी आवास पर हर साल की तरह इस साल इफ्तार पार्टी नहीं मनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 20 साल पुरानी परंपरा राजद ने इस बार टुट जाएगा। दरअसल बिहार की राजनीति में लालू यादव द्वारा दी जाने वाली पार्टियां हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। चाहे दही चूड़ा का भोज हो या ईद में इफ्तार पार्टी। हर साल राबड़ी आवास में दोनों ही पार्टियां धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन अब यह परंपरा टूटती नजर आ रही है।
.jpg)
हर साल लालू-राबड़ी आवास पर मनाए जा रहे पार्टी में पार्टी के शीर्ष नेता, कार्यकर्ता और विभिन्न दलों के नेता शामिल होते थे। नेता सत्ता पक्ष के हो या विपक्ष के लालू यादव के इफ्तार पार्टी में सभी शामिल होते थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। हालांकि इसे लेकर भाजपा जहां हमलावर है, लेकिन राजद का दावा है कि उनकी ओर से जिला स्तर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।