logo

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

hathhi_bi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली हाथियों की झुंड ने आतंक मचाया। सूत्रों के मुताबिक, महादेव हांसदा के घर को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। गनीमत यह रही कि घर में उस समय कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा हाथियों ने किसानों की गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया। लगातार हाथियों के हो रहे उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। इस दौरान वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर मौजूद रही और हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने का प्रयास करती रही। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में रहने की सलाह दी है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके।

Tags - Jamui Wild Elephant Attack Garhi Police Station Jamui Taratand Village Elephant Terror Mahadev Hansda House Damaged Wheat Crop Destroyed by Elephants Bihar Human Wildlife Conflict Forest Department Team Action Villagers Night Vigil Jamui Elephant