logo

Bihar : पुलिस ने लालू और मुलायम को पकड़ा, नीतीश की तलाश में जुटी है बिहार पुलिस! 

4f493500-dbcd-483a-a3fd-b725fdad848e.jpg

पटना: 

बिहार पुलिस को लालू यादव, नीतीश कुमार और मुलायम की तलाश थी। पुलिस ने लालू और मुलायम को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन नीतीश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चौंकिये नहीं। यहां बात पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बिहार के मौजूदा मुख्यंमत्री नीतीश कुमार की बात नहीं हो रही है बल्कि ये एक गिरोह है जिसके सदस्य लालू, नीतीश और मुलायम नाम के अपराधी हैं। 

मुलायम ने कबूल लिया है अपना जुर्म
गौरतलब है कि बिहार पुलिस के हत्थे एक गिरोह आया है। इसमें तीन सदस्य हैं। इसका सरगना लालू नाम का व्यक्ति है। पुलिस ने लालू और मुलायम को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इनका तीसरा साथी नीतीश फिलहाल फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ये गैंग बिहार के गया जिले से ताल्लुक रखता है। गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 


पुलिस ने इस गैंग के लालू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस ने मऊ ओपी क्षेत्र के कमालपुर स्थित मुलायम को भी गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि मुलायम ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। साथियों का नाम भी बताया है। 

पुलिस ने ये सारा सामान बरामद किया
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि चोरी का सामान बेच दिया जाता था। उसने बाकी साथियों के नाम भी बताये हैं जिनमें से एक का नाम नीतीश है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने लालू की निशानदेही पर ओपी थानाक्षेत्र से हेमनपुर से लैपटॉप, सिमकार्ड औऱ मोबाइल बरामद किया है।