logo

रोहिनी आचार्य ने किसे कहा - निट्ठले और गंदी नियत वाला

tejswi_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार के सदस्य हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। बिहार की राजनीति में निजी जीवन, बयानबाज़ी और आरोप–प्रत्यारोप का ताप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच, RJD नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों के बीच उनकी बहन रोहिणी आचार्य का तीखा और भावनात्मक बयान सामने आया है।दरअसल, रोहिणी ने बिना नाम लिए उन लोगों पर जोरदार हमला बोला है, जो दूसरों की निजी ज़िंदगी में हमेशा टीका–टिप्पणी करते रहते हैं। बताते चलें कि, रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेज प्रताप यादव के निजी विवादों पर टिप्पणी करने वालों पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ऐसे लोगों को निट्ठले और गंदी नीयत वाला बताया है।

आगे रोहिणी ने निजी मामलों में दखल देने वालों को बिना फीस के वकील भी कहा  है। वहीं, उन्होंने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि व्यक्तिगत मुद्दों को संबंधित व्यक्ति या परिवार को ही सुलझाना चाहिए, बाहरी लोगों को इसमें नहीं पड़ना चाहिए।। बहरहाल, रोहिणी की इस बयान से बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। रोहिणी आचार्य ने साफ शब्दों में कहा कि किसी की निजी ज़िंदगी में ताक–झांक और निजी मामलों पर टिप्पणी वही लोग करते हैं, जो या तो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत और नियत गंदी होती है।

उन्होंने ऐसे लोगों को भौंकने वाली बेचैन आत्माएं भी कहा। बता दें कि, रोहिणी के इस बयान को राजनीतिक गलियारों में इसे भाई के समर्थन में खुलकर खड़ा होने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उनके समर्थक इसे सच्चाई और आत्मसम्मान की आवाज बता रहे हैं। वहीं विरोधी, इसे आक्रोश और दबाव की राजनीति का नाम दे रहे हैं।

Tags - Rohini Acharya statement RJD leader Rohini Acharya Lalu Prasad Yadav family Tej Pratap Yadav controversy Bihar political news personal life comments sharp attack nitthale and bad intention remark political statement viral family support politics