logo

बारात में डांस पर भिड़े बाराती–घराती, भीड़ पर चढ़ा दी कार; दूल्हे के बहनोई की मौत

0231.jpg

बिहारशरीफ 
बिहारशरीफ में मंगलवार को अहले सुबह बारात में डांस करने को लेकर बाराती-घराती दोनों पक्षों में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने बारात में मौजूद लोगों पर ही कार चढ़ा दी। जिसमें दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई, जबकि अमन कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए, जो अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुद्धचक गांव का रहने वाला है। मृतक का नाम शंकर पासवान है, जो लखीसराय के गोबिरिया गांव का रहने वाला था। 
 

डांस करने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल पूछताछ में ग्रामिणों ने बताया कि बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव निवासी कृष्णा पासवान के घऱ में शादी थी। कृष्णा पासवान अपने बेटे की बारात लेकर कासिमचक गांव में गौतम कुमार के घर पहुंचे। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे डांस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरु हुआ। उसके बाद बहस मारपीट में तब्दील हो गया। इसी दौरान बारात में आए एक युवक ने अपनी गाड़ी चलाकर दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें अमन कुमार और शंकर पासवान गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद शंकर पासवान को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं अमन का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जारी है।  
 

जांच में जुटी पुलिस
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि FSL टीम जांच में जुटी हुई है। आरोपी की तलाश जारी है।

Tags - Biharsharif wedding clash Bihar news car ran over crowd Bihar Nalanda wedding incident Bihar crime news April baraat dance dispute Bihar police investigation FSL Shankar Paswan death case Aman Kumar injured Bihar Atmalgola Buddha Chak village inc