logo

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में हो रही वृद्धि; ठंड से मिलेगी राहत

wedrwdr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में मौसम एक बार फिर से अपना रुख बदल रहा है। इस बार ठंड से राहत का अहसास हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सुबह के समय हल्की ठंड का असर बना हुआ है। लेकिन दिन में धूप निकलते ही ठंड से काफी राहत मिल रही है। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 3 दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

तापमान में वृद्धि दर्ज
मौसम विभाग की माने तो, अब बिहार के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह की ठंड से भी राहत मिलेगी। सोमवार को, 2 जिलों को छोड़कर, राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। खासतौर पर भागलपुर में, जहां धूप के कारण ठंड से राहत मिली है। हालांकि, किशनगंज और मधुबनी में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भागलपुर में 3 डिग्री बढ़ा तापमान
वहीं, अगर भागलपुर जिले की बात करें, तो यहां धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यहां सोमवार को दोपहर के समय अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। शाम से लेकर सुबह तक ठंड का असर कायम रहेगा, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर कम हो जाएगा। 

12 फरवरी को रह सकते हैं हल्के बादल
मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी को भागलपुर में हल्के बादल रह सकते हैं। इसके बाद 13 फरवरी से तेज पछिया हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान, हवा की गति तेज हो सकती है और धूल भी उड़ सकती है। मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना के मद्देनजर, किसानों को सलाह दी गई है कि वे परिपक्व राई-सरसों की फसल की कटाई कर सकते हैं। 

Tags - Bihar Weather Weather News Weather Forecast Change in Temperature Bihar News Latest News Breaking News