logo

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कोहरे और शीतलहर से राहत, जानिए फरवरी में कैसा रहेगा हाल

ytf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार का मौसम इन दिनों काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है। रविवार को सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा फैला रहा। यह कोसी और सीमांचल के इलाकों में विशेष रूप से नजर आया। हालांकि, दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही धूप ने मौसम को थोड़ा राहत देने का काम किया है। इससे सर्दी का असर कम हो गया है। लेकिन अब भी सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस हो रही है। कुछ जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही फरवरी के महीने में मौसम के मिजाज का भी पूर्वानुमान दिया है। जानकारी हो कि भागलपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा, जो पिछले दिन से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, 5 फरवरी तक भागलपुर में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय कोहरा भी देखा जा सकता है।कम हो सकता है शीतलहर का प्रभाव
वहीं, फरवरी में राज्य में शीतलहर का प्रभाव कम रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान सामान्य से ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति पिछले महीने के मुकाबले नहीं बनेगी। इसके साथ ही IMD पटना ने जानकारी दी कि कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। औरंगाबाद में शनिवार को 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि 7 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। 

Tags - Bihar Weather Weather News Weather Forecast IMD Patna Bihar News Latest News Breaking News