पटना
राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अबुआ अधिकार मंच के वेदांत कुमार ने पटना में मुलाकात की। इस दौरान वेदांत कुमार ने अबुआ अधिकार मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी नीतीश कुमार को दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हजारों युवा पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़कर स्वयं को इस कार्य के लिए समर्पित कर चुके हैं।

नीतीश कुमार ने वेदांत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इसी तरह आगे बढ़कर समाज और पर्यावरण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूक और सकारात्मक सोच रखने वाले युवाओं से मिलकर खुशी होती है।