logo

27 फरवरी को हुई थी शादी, 3 महीने बाद बंद कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी; परिवार में कोहराम

पाcv.jpg

वैशाली/बिहार
वैशाली जिले में एक नवविवाहित दंपती का कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों का शव फंदे से लटका नजर आया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकरी गांव का है। इसी साल फरवरी में हुई थी शादी। 

27 फरवरी को हुई थी शादी
मृतकों की पहचान बैजनाथ चौरसिया के 26 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और उनकी 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रवि और उर्मिला की शादी इसी साल 27 फरवरी 2026 को धूमधाम से हुई थी। उर्मिला बिदुपुर के कुतुबपुर सैदपुर निवासी रेखा भगत की पुत्री थी। दोनों रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे।  लेकिन सुबह जब उनका कमरे का दरवाजा बहुत देर तक नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की झांककर देखा तो दोनों का शव फंदे से झुलते मिला। घटना के बाद से परिजनों बेशुध पड़े हुए हैं। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। 

आत्महत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं हो पाई है।  पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags - Vaishali news Vaishali couple death Newlywed couple death Bihar