logo

भ्रष्टाचार की खबर दिखाई तो पत्रकार के घर पहुंची पुलिस— RJD का बड़ा आरोप

apra.jpg

वैशाली/पटना
वैशाली में डीएम कार्यालय में कथित रसोइया बहाली में भ्रष्टाचार की खबर उजागर करने वाले एक पत्रकार के घर मद्यनिषेध पुलिस पहुंची और शराब सेवन का आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। इसे लेकर RJD ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वैशाली जिला प्रशासन और राज्य सरकार को निशाना बनाया है।  

 

शराब पीने की पुष्टि नहीं
RJD द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि अधिकारी पत्रकार के शराब पीने की जांच कर रहे हैं। हालांकि जांच के बाद पत्रकार की शराब पीने की पुष्टि नहीं हो पाती है। इस दौरान पत्रकार अधिकारियों को यह कह रहा है कि मेरा पुरा खानदान में कोई शराब नहीं पी। 

आलोचनात्मक खबरों को दबाने का प्रयास
RJD का कहना है कि संबंधित पत्रकार शराब का सेवन नहीं करता था। पार्टी ने यह दावा करते हुए सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया कि यह कार्रवाई कथित तौर पर उसे परेशान करने और दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। RJD ने इस पूरे मामले को अफसरशाही की मनमानी बताते हुए आरोप लगाते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि आम नागरिकों और पत्रकारों को सवाल पूछने की कीमत चुकानी पड़ रही है। सरकार और प्रशासन आलोचनात्मक खबरों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags - Vaishali journalist case Bihar journalist controversy