logo

वैशाली में खाना बनाते समय आई आंधी-तूफान ने चार परिवारों के आशियाने उजाड़े

v2.jpg

वैशाली/बिहार
वैशाली जिले में मंगलवार रात खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। इस घटना में चार परिवारों के आशियाने उजड़ गए। घरों में रखे अनाज, नकदी पैसे, कपड़े सहित सारे सामान धू-धूकर जलकर राख हो गया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत वार्ड नं-14 में खुदगाश गांव का है। आग की लपटे बढ़ते देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपनी स्तर पर आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाये।
 
 

सबकुछ आंखों के सामने तबाह हो गया..
घटना की सूचना प्रशासन को और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार घर और उसमें रखे सभी सामान आंखों के सामने जलकर राख हो गए। पूछताछ में पता चला कि टुनटुन भगत के घर में जलावन पर खाना बन रहा था। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान आया और आग की चिंगारी फैलने से आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना भयावह रुप ले लिया कि चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस दौरान कुछ भी सोचने समझने तक का भी मौका नहीं मिला। आंखों के सामने अपनी जीवनभर की कमाई को जलता हुआ देखते रह गाए..।

लोजपा (आर) के नेता ने प्रशासन से सहायता राशि की मांग की
इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों के आशियाने उजड़े हैं उनमें शामिल टुनटुन भगत, अजय भगत, रमेश भगत और अनीता देवी शामिल हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर पाते ही लोजपा (आर) के नेता रामप्रवेश भगत और चंद्र विजय कुमार ने राघोपुर अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार के लिए सहायता राशि देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

Tags - Vaishali fire incident Bihar fire news Vaishali latest news house fire in Vaishali