logo

बक्सर में अज्ञात अपराधियों ने मारी युवक को गोली, गले में लगी; हालात गंभीर

बक्सर में अज्ञात अपराधियों ने मारी युवक को गोली, गले में लगी; हालात गंभीर

बक्सर/बिहार
पटना के बक्सर में बीते रात एक अज्ञात अपराधी ने इंद्रदेव प्रसाद को गोली मारी। गोली युवक के गले में लगी है, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जिले के खगौल थाना की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

लोगों में डर का माहौल
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात राम जानकी मंदीर के पास एक अज्ञात अपराधी ने इंद्रदेव को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली सीधे गले में जाकर लगी, जिसके वजह से इंद्रदेव की नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। 

डॉक्टरों ने बताया हालत गंभीर 
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल इंद्रदेव को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पैसों का लेन-देन का विवाद प्रतीत होता हुआ बताया है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है और आरोपी की पहचान को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tags - Buxar firing case unknown attackers neck injury shooting critical condition update Bihar violence news police probe ongoing gun attack incident local crime report