द फॉलोअप डेस्क
बिहार में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, और इस बार मानवता तब शर्मसार दिखी जब किशनगंज में एक आदिवासी महिला को कुछ दरिंदों ने मिलकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। दरअसल मामला बिहार के किशनगंज का है। जहां एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने भतीजे के साथ साइकिल से मायके से ससुराल जा रही थी। तभी कुछ दरिंदों ने उसे घेर लिया। पीड़िता और बच्चे ने इसका विरोध किया। लेकिन उन अपराधियों पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने भतीजे के साथ मारपीट की और पीड़िता से पहले तो अभद्र व्यवहार किया और फिर पास के चाय बगान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं घटना के बाद आरोपी पीड़ित महिला के गहने लेकर फरार हो गए। .jpg)
घटना के बाद भतीजे ने मामले के संबंध में परिजनों को जाकर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने छानबीन शुरू कर दी, तभी पीड़िता पास के चाय बगान में अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली। परिजन तुरंत पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर पीड़िता के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी । इसके बाद इस घटना से जुड़े सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। सभी आरोपी बालिग बताये जा रहे हैं जो कि आदिवासी समुदाय के ही हैं।