logo

कटिहार-बरौनी रेलखंड के पास ट्रेन हादसा, 1 रेलकर्मी की मौत

TRAIN21.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कटिहार-बरौनी रेलखंड के काढागोला और सेमापुर स्टेशनों के बीच महारानी गांव के पास शुक्रवार को एक रेल हादसा हो गया। दरअसल बरौनी से कटिहार की ओर आ रही 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर रेलवे ट्रॉली से हो गई।

घटना में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक ट्रॉलीमैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा सोनपुर रेल डिवीजन की सीमा में हुई है। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह इलाका कटिहार रेल मंडल की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए तत्काल कटिहार से मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है।

सूचना के अनुसार सभी घायलों को पास के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जानने की कोशिश की जा रही है कि ट्रॉली डाउन ट्रैक पर कैसे पहुंची। मृतक रेलकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update trending news