सीतामढ़ी/बिहार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटा। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। घटना जिले के बोखड़ा इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी इलाजरत हैं।

छह फीट नीचे गिरा ट्रक्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक्टर-ट्रॉली औराई थाना क्षेत्र के रामनगर से बालू और सीमेंट भरकर इनामात गांव पहुंचा। सामान उतारने के बाद लौटने के क्रम में अचानक असंतुलित होकर गाड़ी सड़क से छह फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची
सूचने मिलते ही मौके पर बोखड़ा थाना पुलिस पहुंची। उसके बाद आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बोखड़ा में भर्ती कराया गया, जहां सबका इलाज चल रहा है।