logo

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का अंतिम दिन आज, मार्च के साथ होगा समापन; कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

rahul2321.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। और आज पटना के गांधी मैदान में वोट अधिकार मार्च के साथ इसका समापन होने जा रहा है। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ आज के इस समापन मार्च में मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य कई नेता शामिल होने पटना पहुँच चुके हैं। 
इस यात्रा का समापन गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मार्च के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त होगा। हालांकि मार्च की अनुमति पटना जिला प्रशासन ने डाकबंगला चौराहा तक ही दी है। जहां सभी नेता सभा को संबोधित करेंगे। ये सभा 2:30 बजे दोपहर तक चलेगी। 

बता दें कि इस वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम से हुई थी। जिसे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे थे। वहीं 17 अगस्त से शुरू हुए इस यात्रा में लगातार कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar politics bihar election vote adhikar yatra rahul gandhi india alliance