द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज 13वां दिन है। और आज इसकी शुरुआत उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से कर दी है। आज के इस वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होंगे। 22 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद इस यात्रा के 13वें दिन का लंच ब्रेक 12 बजे गोपालगंज के गांधी कॉलेज ग्राउंड में किया जायेगा। वहीं दोपहर के बाद 4 बजे तक सभी लोग यहीं पर आराम करेंगे और इसके बाद यह यात्रा जादोपुर चौक गोपालगंज से होते हुए बबुनिया मोड़ सिवान तक जाएगी।
आज की यात्रा की शुरुआत से पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेतिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और मुकेश सहनी और कई नेता लगातार मौजूद हैं। इसी बीच उनके समर्थकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।