द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय जनता दल आज यानी 5 जुलाई को अपना स्थापन दिवस माना रहा है। यह दिन राजस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। पार्टी का आज 29 वां स्थापना दिवस है। इसके अलावा आज राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होने वाली है। राजद का आज का कार्यक्रम बिहार चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लालू यादव आज तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

दरअसल, बापू सभागार में आज RJDकी राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। लालू प्रसाद यादव को इस बैठक में एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।
13वीं बार लालू बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि पटना स्थित पार्टी कार्यालय में लालू यादव ने 23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे। नामांकन के बाद तेजस्वी ने कहा था कि 12 टर्म तक पार्टी का नेतृत्व लालू यादव ने किया था। ऐसे में उनके एक बार फिर से अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले चुनावों में पार्टी उनके नेतृत्व में जीत हासिल करेगी।
लालू के हाथ में 28 साल के पार्टी की कमान
गौरतलब हो कि साल 1997 में लालू ने जनता दल से अलग होकर RJD का गठन किया था। इसके बाद से वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर बीते 28 वर्षों में पार्टी को मजबूती से खड़ा रखा है।
