द फॉलोअप डेस्क
बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE-4 में शिक्षक भर्ती 2026 के लिए एक आवेदन निकाला है। जिसके तहत 46,595 शिक्षकों की बहाली होगी। बताते चलें कि परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 को संभावित है। इस परीक्षा में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षक पदों का चयन होगा। वहीं, परीक्षा का परिणाम नवंबर 2026 में जारी हो सकता है। जानकारी के अनुसार, इस बार आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वे मुख्य आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। बताते चलें कि डोमिसाइल नीति के तहत महिलाओं को 35% आरक्षण और 'एक अभ्यर्थी-एक रिजल्ट' जैसे तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। यह बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
.jpeg)
बताते चलें कि यह भर्ती कक्षा 1 से 12 वीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए होगी। वहीं, BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा। दरअसल, इस बदलाव का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करना है। पिछली भर्तियों की तरह इस बार भी लाखों उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है। वहीं, उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे सभी डाक्यूमेंट तैयार रखें।

जो तीन प्रमुख बदलाव किये गए हैं वे इस प्रकार है- जिसमें पहला बदलाव यह है कि डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी, जिसमें अधिकांश सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, दूसरा बदलाव महिलाओं को 35% आरक्षण देने को लेकर है, जो राज्य के मूल निवासियों के हित में है और तीसरा सबसे बड़ा बदलाव यह है कि एक अभ्यर्थी को सिर्फ एक ही रिजल्ट मिलेगा। इसका मतलब यह है कि एक उम्मीदवार को एक से अधिक पदों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची में नाम नहीं मिलेगा। बताते चलें कि यह नया नियम लंबे समय से चर्चा में रहा है जिसका मकसद उम्मीदवारों को साफ-सुथरा रिजल्ट देना है।