logo

चोली, ढोढ़ी और मशीनिया गाने वालों को मिली है Y+ सिक्योरिटी, किससे सवाल करूं- पप्पू यादव

78fff.jpg

बिहार
पूर्णियां सांसद पप्पू यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो बिहार के कई गाना चोली, ढोढ़ी और मशीनिया को गाते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को घेरते हुए सवाल भी किया कि इस तरह के गाना गाने वाले लोगों को सरकार Y+ सिक्योरिटी क्यों देती है। पप्पू यादव का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तर से
गौरतलब है कि सांसद पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका और नेताओं के आचरण को लेकर एक विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि 90 % महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तर से शुरु होता है। उन्होंने महिलाओं को लेकर ये दावा किया कि इस क्षेत्र में बिना किसी समझौते के आगे बढ़ना असंभव है। महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रुम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं। आगे उन्होंने कहा कि नेताओं के मोबाइल की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भले ही भारत में महिलाओं को देवी माना जाता है, लेकिन वास्तविकता इसके ठीक उलट है। दरअसल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत देश की राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कही गई। जिसके बाद पप्पू यादव का यह बयान आया। 

महिला आयोग ने 3 दिनों के भीतर जवाब
हालांकि पप्पू यादव के इस बयान के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने सख्त एक्शन लिया है। महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस जारी कर सांसद से 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। साथ ही आयोग ने साफ लहजे में कहा कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों द्वारा इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

Tags - Pappu Yadav statement on women politics Bihar political controversy news Y+ security debate Bihar Bhojpuri songs controversy choli dhodhi machiniya Bihar Mahila Aayog notice Bihar women commission action political statement viral video India women