logo

बिहार में एकल चरण में आयोजित होगी TRE-4 परीक्षा, सुधार के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति

A611.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार में इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार की अनुशंसा के लिए परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश करेंगे। समिति, परीक्षाओं से संबंधित छात्रों की शिकायतों की सुनवाई भी करेगी। बिहार में छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल और विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत की जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिन के भीतर किया जायेगा। गौरतलब है कि भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन जारी है। 

 

सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
सरकार ने फैसला किया है कि 1799 दारोगा बहाली परीक्षा की बाकी कार्रवाई समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग को निर्देश दिया जायेगा कि ससमय कैलेंडर जारी करके  भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाए। पुस्तकालयाध्यक्ष की बहाली के लिए बहुत जल्द रिक्ति निकाली जाएगी। बिहार सरकार की भर्ती परीक्षाओं में संविदा कर्मियों को दिया जाने वाला अंक और वेटेज देने की स्थिति में अलग कोटे का निर्धारण किए जाने के संदर्भ में हाईलेवल कमिटि बनाकर सरकार के प्रावधानों के आलोक में  विचार किए जाने के संबंध में  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बिहार की सभी भर्ती परीक्षाओं में स्थानीय नीति लागू होगी। 

इन मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी
गौरतलब है कि बिहार में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने, 70वीं BPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और 1799 दारोगा भर्ती परीक्षा की जांच समेत अन्य मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। आंदोलनरत छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का भी प्रयास किया था, और तब पुलिस ने बलप्रयोग के द्वारा उनको रोका था। 

Tags - TRE-4 ExamCompetitive Exam in BiharBihar NewsCM Samrat Choudhary