द फॉलोअप डेस्क
नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले समृद्धि यात्रा कर रहे हैं। राज्य में लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों और अधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण पर हैं। बता दें कि 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुनाव होना है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री 17 मार्च से समृद्धि यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत कर सकते हैं। एनडीए के पांच उम्मीदवारों में जदयू से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर, भाजपा से नितिन नबीन, शिवेस राम और रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा हैं।
.jpeg)
समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री 10 से 14 मार्च तक सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में 11 मार्च को उन्होंने किशनगंज और अररिया, 12 मार्च को कटिहार और पूर्णिया, जबकि आज 13 मार्च को सहरसा और खगड़िया का दौरे पर हैं। अब समृद्धि यात्रा के चौथे चरण की संभावित शुरुआत की चर्चा ने एनडीए खेमे में कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक ओर नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार में उनकी जमीनी सक्रियता लगातार बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल अप्रैल से शुरू होगा।