logo

वैलेंटाइन डे : एक फोन आया और वैलेंटाइन डे के दिन ही टूट गई शादी, जानिए पूरा मामला

WhatsApp_Image_2022-02-15_at_02_47_19.jpeg

 

पटना: 

शादी 2 परिवारों को जोड़ने का एक जरिया है। दो अलग जिंदगियों का मेल भी है।  क्या एक फ़ोन बिजी आने से शादी टूट जाती है। आपको सुनने में फिल्मी कहानी जैसा लगे लेकिन ये सच्ची घटना है। घटना बिहार के पटना की है। आपको बता दें कि नालंदा के रहने वाले एक लड़के की शादी पटना के फतुहा में रहने वाली लड़की से तय हुई थी। वैलेंटाइन डे के दिन लड़के ने लड़की को फोन किया। लड़की का फ़ोन बिजी आया तो लड़के ने शादी तोड़ दी।  

लड़के ने किया था लड़की को फोन
दरअसल, वैलेंटाइन डे के दिन लड़के ने लड़की को फोन किया। लड़की का फ़ोन बिजी आया। लड़के ने लड़की को दोबारा फोन किया। कारण पूछने पर लड़की ने बताया कि घर में एक ही फ़ोन है जिसका उपयोग सभी घर वाले करते है। इसी वजह से फ़ोन बिजी आ रहा था। हालांकि, लड़का उसके बाद लड़की से मिलने के लिए उसके घर  पहुंच गया। लड़की को एक कागज का टुकड़ा दिया जिसपर लिखा था कि अगर तुम्हारा मोबाइल दोबारा बिजी आया थो तो तुम्हें मैं छोड़ दूंगा। 

लड़की पक्ष ने शादी से साफ मना किया
कहा जाता है कि लड़के की शर्त से लड़की को गुस्सा आ गया। उसने ये बात अपने घरवालों से साझा की। लड़की के परिवार वाले फतुआ थाना पहुंचे। पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और लड़का सहित पूरे परिवार को थाना बुलाया। यहां लड़की पक्ष ने शादी से साफ इंकार कर दिया। गौरतलब है कि शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। मेहमान भी आ चुके थे।