logo

27 फरवरी से NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिरी चरण का आगाज, जानिए पूरा शेड्यूल 

r67i.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में NDA घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ का नारा अब बिहार के हर गांव में गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के साथ विकास की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। NDA की एकता के सामने विपक्ष का पूरी तरह से सफाया होना तय है। 

27 फरवरी से शुरू होगा अंतिम चरण
इस दौरान कुशवाहा ने बताया कि NDA का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन अब तक शानदार तरीके से चल रहा है। 27 फरवरी से 30 मार्च तक इसका पांचवां और अंतिम चरण आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को नया जोश और उत्साह मिला है। डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। 

एकता और समन्वय के साथ कर रहे तैयारियां
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि NDA के कार्यकर्ता एकता और समन्वय के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आगामी सम्मेलन 27 फरवरी को समस्तीपुर, 1 मार्च को मधेपुरा, 9 मार्च को शेखपुरा, 22 मार्च को मुंगेर, 23 मार्च को पूर्णिया और कटिहार, 29 मार्च को भागलपुर और नवगछिया और 30 मार्च को बांका में आयोजित होंगे। हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की उम्मीदों से अधिक काम कर रही है। जबकि रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के प्रयासों की सराहना की। लोजपाआर के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को पूरी तरह से अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ और JDU प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो नवीन आर्य चन्द्रवंशी सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

Tags - Last Phase NDA Workers Conference Schedule Bihar News Latest News Breaking News