logo

राजस्थान से शादी करने पहुंचे दूल्हे के साथ मारपीट, दुल्हन छीनने का हुआ प्रयास 

shadi7.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के कैमूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है।कैमूर जिले के भगवानपुर में रविवार को के शादी के बाद दुल्हन को अगवा करने की कोशिश की गई है। इस घटना के दौरान बदमाशों ने दूल्हे के परिवार वालों को भी पीटा है। वहीं स्थानीय लोग और पुलिस के आने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बिहार में शादी करने के लिए दूल्हा राजस्थान से आया था और उसने दुल्हन के परिवार वालों को 20 हजार रुपए दिए था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान से आई बारात
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के पाली जिले से बारात आई थी। शादी के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर ई-रिक्शा से कृष्णापुर जा रहा था, तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने दुल्हन को छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर दूल्हे के परिवार वालों को पीटने लगे। इसके बाद शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। तभी सामने से पुलिस की गाड़ी आते दिखाई दी तो बदमाश वहां से भाग गए। 
लड़की के घरवालों को  दिए थे 20000 रुपए 
दूल्हे के परिवार वालों ने यह शादी दो दिन पहले ही तय की थी। एक महिला के माध्यम से यह शादी तय हुई थी। दूल्हे के परिवार ने लड़की वालों को 20 हजार रुपए दिए थे, कपड़ों की खरीदारी के लिए। अब इस शादी पर ग्रामीण तरह-तरह के सवाल उठा रहे है। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है।

Tags - Bihar biharcrime crimenews crimepost dulhan groom